Homeसोशल ट्रेंडबाढ़ के पानी में जनता को बचाने उतर गई बीजेपी की महिला MLA, वीडियो...

बाढ़ के पानी में जनता को बचाने उतर गई बीजेपी की महिला MLA, वीडियो देख नेटिजन्स बोले- अच्छे नेता की यही पहचान: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने कहा- मुझे आप पर गर्व

वीडियो में रिवाबा को बाढ़ के पानी में उतरकर फँसे लोगों को बचाती नजर आ रही हैं। देख सकते हैं कि वो बाढ़ के पानी के भीतर हैं और घर में फँसे लोगों को रेस्क्यू करवाने का काम कर रही हैं। वीडियो को खुद रिवाबा ने शेयर करते हुए कहा- अगर हमारा काबू नियति पर न हो तो हम लोगों की मदद तो कर ही सकते हैं।

गुजरात बीते 4-5 दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित है। कई गाँवों में तो 10 से 12 फीट पानी आ गया है। 30 से ज्यादा लोग बाढ़ के कारण दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की विधायक रिवाबा रवींद्र सिंह जडेजा की एक वीडियो सामने आई है।

इस वीडियो में वो बाढ़ के पानी में उतरकर फँसे लोगों को बचाती नजर आ रही हैं। देख सकते हैं कि वो बाढ़ के पानी के भीतर हैं और घर में फँसे लोगों को रेस्क्यू करवाने का काम कर रही हैं। वीडियो को खुद रिवाबा ने शेयर करते हुए कहा- अगर हमारा काबू नियति पर न हो तो हम लोगों की मदद तो कर ही सकते हैं।

उनकी वीडियो देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उनके पति रवींद्र सिंह जडेजा ने वीडियो देख कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। वहीं लोग कह रहे हैं- “अच्छे लीडर की यही पहचान है …मुसीबत में जनता का साथ देना।”

एक यूजर ने कहा- आप हीरा हैं। सालों बाद जामनगर को कोई आप जैसा नेता मिला है। आपको बहुत दूर तक जाना है ।

कुलदीप रावत लिखते हैं- विधायक हो तो ऐसा। गुजरात के जामनगर में लोगों की मदद के लिए पानी में उतर गईं।

एडी बॉस इस वीडियो को देख कहते हैं- “भारत का हर विधायक-सांसद अगर ऐसे ही सुख दुःख में जनता के साथ रहे तो रामराज्य आने से कौन रोकेगा।”

बता दें कि भारी बारिश के कारण गुजरात में बिगड़ते हालातों के कारण वहाँ एनडीआरएफ, सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तट रक्षक बलों की सहायता से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है।

इस समय में गुजरात में 11 जिले रेड अलर्ट, 22 जिले येलो अलर्ट पर हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 35 हो गई हैं। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों से 17800 लोगों को निकाला है। गुजरात का अहमदाबाद, जामनगर, देवभूमि द्वारिका, पंचमहाल, अरवल्ली, डांग, सुरेंद्रनगर, दाहोद, खेडा, भरुच, आणंद, महीसागर, वडोदरा, गांधीनगर तथा मोरबी इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -