Homeसोशल ट्रेंडरील्स बनाना पड़ा भारी: कालीन भैया बनकर कट्टा दिखाकर डराने वाला यूपी पुलिस की...

रील्स बनाना पड़ा भारी: कालीन भैया बनकर कट्टा दिखाकर डराने वाला यूपी पुलिस की गिरफ्त में, वायरल हुई थी वीडियो

वीडियो में पहले युवक के रील का बनाने का वीडियो है बाद में गिरफ्तार होकर पुलिस हिरासत में खड़ा है। उसमें एक लाइन भी लिखी है कि यूपी पुलिस का वादा है... कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर।

‘मिर्जापुर वेबसीरीज’ में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की नकल करना एक युवक को भारी पड़ गया। खबर है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक ने कालीन भैया का डायलॉग का शॉर्ट वीडियो बना सोशल मीडिया (Social Media) पर डाल दिया। इस वीडियो में वह कट्टा थामे दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने उसे धर दबोचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह नाम के युवक ने हाथ में कट्टा लिए हुए रील बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट की थी। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई, जिसके बाद ट्वीटर पर एक यूजर ने चंदौली और यूपी पुलिस समेत कई लोगों को टैग करके लिखा कि यह युवक आए दिन लड़कों को दिन दहाड़े गन दिखाकर डरा रहा है, आप इस पर कार्रवाई करें। वीडियो के बैकग्राउंड में मिर्जापुर का टाइटल ट्रैक चल रहा है।

यूपी पुलिस ने तत्काल इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। डीवाईएसपी के पद पर तैनात अनिरूद्ध सिंह ने लिखा, “बहुत जल्द कार्रवाई से अवगत कराता हूँ।”

डीवाईएसपी अनिरूद्ध सिंह ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘कालीन भइया कुल्लू’। वीडियो में पहले युवक के रील का बनाने का वीडियो है बाद में गिरफ्तार होकर पुलिस हिरासत में खड़ा है। उसमें एक लाइन भी लिखी है कि यूपी पुलिस का वादा है… कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को चंदौली पुलिस ने रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “चढ़ा था सुरूर बनने का कालीन भैया, पहुँच गए कोतवाली अब जमीन शैया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -