RCMP ने कहा कि उन्हें दक्षिण एशियाई समुदाय विशेष रूप से खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ी कई हिंसक धमकियों का पता चला है। इनमें हत्या और वसूली जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने फिर आरोप लगाया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 2 हमलावर पकड़े गए, जो हरियाणा और यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के तौर पर हुई है।
आर्य ने कहा है कि हमारे कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स में दी गई स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल करते हुए खालिस्तानी कनाडा की धरती में जहर बोते हुए इसे गंदा कर रहे हैं।
पत्र में लिखा गया है कि चंडीगढ़ में बैठकर तुम हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हो और हम जल्द ही इसका बदला लेंगे। मनजिंदर सिरसा भी आरएसएस की भाषा बोलता है, हम उसे भी सबक सिखाएँगे।