मॉडल सागरिका शोना सुमन का कहना है कि चूँकि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की विवादित कंपनी की डायरेक्टर हैं, इसीलिए उन्हें भी इन गतिविधियों के बारे में सब पता होगा।
राज कुंद्रा और उनके पार्टनर्स के बीच हुए व्हाट्सएप्प चैट्स इस मामले के अहम सबूत हैं। यूके तक जुड़े हैं इस मामले के तार। शर्लिन चोपड़ा व पूनम पांडे से भी हुआ था करार।
पोर्न वीडियो शूट मामले में राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी पर जहाँ एक तरफ लोगों ने आक्रोश भी जताया कि बॉलीवुड इस कदर भ्रष्ट हो गया है, वहीं दूसरी तरफ लोगों ने इस मुद्दे पर मीम्स भी शेयर किए।
मुंबई पुलिस ने कहा है कि राज कुंद्रा पोर्न फ़िल्में बनाने और इन्हें एप्स के जरिए बेचने के मामले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।