पीएम मोदी ने कहा कि देश में 700 से अधिक जिले हैं, लेकिन कोरोना के जो बड़े आँकड़े हैं वो सिर्फ 60 जिलों में हैं, वो भी 7 राज्यों में। मुख्यमंत्रियों को सुझाव है कि एक 7 दिन का कार्यक्रम बनाएँ और प्रतिदिन 1 घंटा दें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल 0.29 फीसदी कोरोना मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। 1.93 फीसदी आईसीयू में और 2.88 फीसदी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा सैंपल की जाँच हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजीटिव होते ही कट्टरपंथियों और 'सेकुलर लिबरल' जश्न मनाते दिखे। इनमें पत्रकार तवलीन सिंह का बेटा आतिश तासीर भी शामिल है।