वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू के बीच स्थानीय प्रशासन ने शराब की दुकानों को खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। मंगलवार (मई 11, 2021) से वाराणसी में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
कोरोना वायरस से 29 अप्रैल को संक्रमित पाए जाने के बाद ही आजम खान को लखनऊ शिफ्ट करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सड़क के रास्ते लखनऊ जाने से मना कर दिया था।