"इस शहर को लेकर पुराणों में कल्कि अवतार के बारे में जिक्र है, लेकिन अगर कोई यह साबित कर दे कि कुरान में इसे गाजियों की धरती बताया गया है तो राजनीति छोड़ दूँगा।"
ओवैसी ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लोग देख रहे हैं कि मेरे साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है। हमें भाजपा सरकार ने अतीक अहमद साहेब से मिलने की इजाजत नहीं दी।''
ओवैसी ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगे, तब तक मुस्लिम समाज को बताएँगे कि भाजपा ने बाबरी मस्जिद को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, है और रहेगी।
''अगर औवेसी की मदद से यूपी में योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं प्रदेश छोड़कर चला जाऊँगा। ये भी मान लूँगा कि ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नहीं है।''