एक इंस्पेक्टर ने शरद को घर से बाहर निकाल सड़क पर बिठाया और सिर को गोली से उड़ा दिया। छोटे भाई के साथ ऐसा होते देख रामकुमार भी कूद पड़े। इंस्पेक्टर की गोली रामकुमार के गले को भी पार कर गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अयोध्या के राम मंदिर में सीता एलिया के पत्थर का भी इस्तेमाल होगा। सीता एलिया श्रीलंका में है। मान्यता है कि माता सीता को रावण ने यहीं बंदी बनाकर रखा था।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अब 70 एकड़ की जगह 107 में एकड़ में किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने परिसर के आसपास की 7,285 वर्ग फुट ज़मीन खरीदी है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु मुहिम शुरू करने वाले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बबलू खान कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं। बबलू खान को धमकियाँ दी जा रही हैं, चेतावनी दी जा रही है कि अपना इरादा बदल लो नहीं तो परिवार सहित उड़ा देगें।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एयरपोर्ट योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये उत्तर प्रदेश का पांचवाँ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाएँ होंगी।