बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहाँ एक तरफ रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट को लेकर शक गहराता जा रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर महेश भट्ट का दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट कर रही है। ताकि घटनास्थल की जाँच व तमाम जानकारी कंफर्म हो सके और हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जाँच की जा सके। फ्लैट पर बेडरूम में डमी टेस्ट भी किया गया।
एसआईटी की टीम को दो हिस्सों में बाँटा गया है। पहली टीम मामले से जुड़े अहम लोगों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करेगी और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी मुलाक़ात करेगी।
दावा किया जा रहा है कि सारा और सुशांत गहरे प्यार में थे। सोनचिड़िया के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जा रहा कि सारा ने ऐसा मूवी माफिया के दबाव में किया।
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने लिखा कि लाखों साधु-संन्यासियों और देश की धर्म-प्राण जनता का आह्वान है कि पालघर में बर्बरतापूर्वक हुई साधुओं की हत्या की निष्पक्ष जाँच CBI द्वारा होनी चाहिए! देश न्याय चाहता है!