ये वीडियो राहुल गाँधी की बिहार सासाराम में यात्रा शुरू होने से पहले जारी की गई थी। कैप्शन में लिखा था- 17 अगस्त से हमारे साथ आना है, वोट चोरों को गद्दी से हटाना है।
कॉन्ग्रेस ने वोटर लिस्ट में जो आरोप लगाए थे उसे चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए कहा है कि गलतियाँ बताने के लिए एक महीने का समय दिया जाता है। पहले क्यों नहीं बताई?
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराने का निर्देश दिया जिसे कॉन्ग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय परंपरा नहीं है।
बीजेपी ने सोनिया गाँधी की नागरिकता और उनके वोटर लिस्ट में नाम को लेकर खुलासा किया है कि कॉन्ग्रेस नेता का नाम वोटर लिस्ट में पहले आया, भारतीय नागरिक बाद में बनीं।
राहुल गांधी ने 2023 की वोटर लिस्ट के स्क्रीनशॉट को दिखाकर किया गुरु-शिष्य परंपरा को बदनाम। 1 पिता के 48 बेटे कहकर अफवाह फैलाई। अब देश के साधु-संतों ने मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।