Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने कहा- सभी मस्जिद, मदरसे, दरगाह पर 15 अगस्त को फहराए...

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने कहा- सभी मस्जिद, मदरसे, दरगाह पर 15 अगस्त को फहराए तिरंगा, कॉन्ग्रेस नेता बता रहे- बकवास, बेतुका आदेश: विरोध में ओवैसी की AIMIM भी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने 11 अगस्त को आदेश जारी किया था। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसा और दरगाह के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराने की बात कही गई थी।

देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राष्ट्र भक्त लोग इस दिन गर्व से तिरंगा फहराएँगे। इस बीच कॉन्ग्रेस का राष्ट्रवाद फिर सवालों के घेरे में हैं। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराने का निर्देश दिया लेकिन कॉन्ग्रेस के सांसद तारिक अनवर को यह ‘बकवास’ लग गया।

अनवर ने 4 कदम आगे बढ़कर धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराने को परंपरा ना मानकर अपनी बात को सही ठहराने की बेतुकी कोशिश भी की है। सिर्फ कॉन्ग्रेस ही नहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी तिरंगा फहराने के आदेश पर सवाल उठा रहे हैं।

तारिक अनवर ने क्या कहा?

बिहार के कटिहार से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने IANS से बातचीत में तिरंगा फहराने की ‘बंदिश’ को गलत बताया है। अनवर ने कहा, “मैं समझता हूँ, ये सब बकवास है। हमारे देश की परंपरा नहीं है कि जो धार्मिक स्थल हैं, वहाँ तिरंगा झंडा फहराया जाए। तिरंगा तो लोग अपनी मर्जी से फहराते हैं। किसी पर दबाव या बंदिश से यह नहीं किया जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह व्यक्ति की अंदर से भावना, देश प्रेम होता है, जिसकी वजह से वो तिरंगा लगाता है। इस तरह की बंदिश करना, इस तरह का दबाव बनाना बिल्कुल गलत है।”

कॉन्ग्रेस नेता ने बताया ‘बेतुका आदेश’

छत्तीसगढ़ के कॉन्ग्रेस के ही एक नेता सलाम रिजवी ने इसे ‘बेतुका आदेश‘ बताया है। वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रिजवी ने कहा, “मुस्लिम समुदाय के लोगों पर सवाल BJP-RSS में शामिल मुस्लिम खड़ा कर रहे हैं।” रिजवी का भी कहना है कि धार्मिक स्थलों पर झंडा फहराना अनिवार्य नहीं है।

AIMIM ने भी किया तिरंगे का विरोध

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन (AIMIM) भी भला तिरंगे का अपमान करने पर क्यों पीछे रहती। AIMIM के नेता और महाराष्ट्र के मालेगांव से विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने तिरंगा लगाने के आदेश को ‘सरकार की चापलूसी‘ बता दिया है।मोहम्मद इस्माइल ने इसे मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाला फैसला बताया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का क्या है आदेश?

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने 11 अगस्त को आदेश जारी किया था। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसा और दरगाह के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराने की बात कही गई थी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा यह आदेश सभी मुतवल्लियों के लिए जारी किया गया था।

सलीम ने मुतवल्लियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस मस्जिद में झंडा नहीं फहराया जाएगा उन्हें पाकिस्तानी माना जाएगा। सलीम का कहना है कि कट्‌टरपंथी और गद्दार ही तिरंगा फहराने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय पर्व मनाना और राष्ट्रीय ध्वज से प्रेम करना सभी कर्त्तव्य है। जो राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करता, वो देशद्रोही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

OpIndia Staff
OpIndia Staffhttps://www.opindia.com
Staff reporter at OpIndia

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -