गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले में सहारनपुर के अब्दुल रहमान का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार हमला करने से पहले मुर्तजा अब्बास ने उससे फोन पर बात की थी।
मुर्तजा अब्बासी शूट ऐंड स्कूट यानी मारो और भागो की नीति पर काम कर रहा था। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद उसकी योजना नेपाल होते हुए सीरिया या अफगानिस्तान जाने की थी।
गोरखनाथ मंदिर में हमले से पहले खुफिया एजेंसियों ने राज्य पुलिस के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में 16 लोगों की जानकारी दी गई थी जिसमें अब्बासी का नाम भी शामिल था।