तिहाड़ प्रशासन ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल से मिलने की अनुमति देने से मना कर दिया है। तिहाड़ प्रशासन ने कहा है कि वह सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा नहीं कर सकता।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए एक व्यक्ति को अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। आरोपित व्यक्ति ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने 1500 रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।