बेंगलुरु के एक कैफे में रहस्यमयी धमाका हुआ है। यहाँ एक बैग में रखे सामान में ब्लास्ट होने से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका रामेश्वरम कैफे में हुआ है। बेंगलुरू से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कैफे संचालक के हवाले से बम धमाके की आशंका जताई है।
कर्नाटक कॉन्ग्रेस के बड़े नेता और विधान परिषद सदस्य बीके हरिप्रसाद ने पाकिस्तान को दुश्मन राष्ट्र मानने से इंकार कर दिया। भाजपा ने उनके बयान पर हमला बोला है।
निताशा कौल कश्मीरी पंडित है, वह इंग्लैण्ड में रह कर भारत के खिलाफ जहर फैलाती है और दावा करती है कि कश्मीर पर भारत का कब्जा है। निताशा ने भाजपा और आरएसएस के विरुद्ध भी जहर फैलाया है।