उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि उनकी पार्टी महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी के लिए जम्मू कश्मीर में एक भी सीट नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह बात पहले पता होती तो वह INDI गठबंधन में शामिल ही नहीं होते।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर भारत का कोई नागरिक 14 अगस्त, जो कि उनका स्वतंत्रता दिवस है, पर पाकिस्तान के नागरिकों को शुभकामनाएँ देता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 सालों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे, क्योंकि ये जनता की मर्जी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में ये बातें कही।
पीएम मोदी ने कहा कि धरती के स्वर्ग पर आने का यह अनुभव शब्दों से परे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोग तकनीक के जरिए हमसे जुड़े हैं। इस जम्मू कश्मीर का इन्तजार हमें दशकों से था। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से मैं दिल जीतने का प्रयास कर रहा हूँ, मुझे लगता है कि मैं इसमें सफल हुआ हूँ।