मणिपुर की आउटर लोकसभा सीट के तहत आने वाली चुराचांदपुर और चंदेल जिले में पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। ये दोनों ही जिले हिंसा प्रभावित रहे हैं और यहाँ कुकी-मेईती समूहों के बीच हिंसा हुई थी।
मणिपुर हाई कोर्ट ने अपने आदेश के उस हिस्से को डिलीट कर दिया है, जिसमें उसने सरकार को निर्देश दिए थे कि सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना चाहिए।
मणिपुर में एक छात्र संगठन ने ऐलान किया था कि अब से शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी दफ्तरों में शुक्रवार को छुट्टी होगी। पुलिस ने इस मामले में उनपर FIR की है।