Homeदेश-समाजमणिपुर कार ब्लास्ट के मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लाउद्दीन खान को में NIA ने पकड़ा, पुल...

मणिपुर कार ब्लास्ट के मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लाउद्दीन खान को में NIA ने पकड़ा, पुल पर हुए धमाके में नूर हुसैन की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस कार बम विस्फोट मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इस केस में एनआई ने पहली गिरफ्तारी 16 अक्टूबर को की थी। तब जाँच एजेंसी ने असम के कछार जिले के सिलचर इलाके से नूर हुसैन को गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार (19 अक्टूबर, 2023) को मणिपुर पुलिस के सहयोग से मोहम्मद इस्लाउद्दीन खान को गिरफ्तार किया। इस पर 21 जून, 2023 को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में एक कार में हुए बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप है।

इस केस में ये वांछित था। खान के खिलाफ पहले मणिपुर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एनआईए ने जाँच अपने हाथ में लेकर जून में ही इंफाल में फिर से केस दर्ज किया था। एनआईए के मुताबिक आरोपित खान को इंफाल की एक अदालत में पेश किया गया। जहाँ से उसे सात दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इस कार बम विस्फोट मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इस केस में एनआई ने पहली गिरफ्तारी 16 अक्टूबर को की थी। तब जाँच एजेंसी ने असम के कछार जिले के सिलचर इलाके से नूर हुसैन को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में एनआईए की जाँच में पता चला कि 21 जून को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में टिडिम रोड के किनारे फौगाकचाओ इखाई अवांग लीकाई और क्वाक्टा इलाके में एक पुल पर खड़े आईईडी से भरे वाहन में बम विस्फोट हुआ था। इस बम विस्फोट में इस्लाउद्दीन खान भी शामिल था। गौरतलब है कि इस बम विस्फोट की वजह से तीन लोग घायल हो गए और आसपास के घरों सहित पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -