पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से टीएमसी की उम्मीदवार बनाई गई रचना बनर्जी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें कैसे पता चलेगा कि जो महिलाएँ खुद को पीड़ित बता रही हैं, वो वास्तव में पीड़ित ही हैं।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सीएए विरोधी प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा रहे अपनी पार्टी के अबू ताहेर खान को फिर से लोकसभा चुनाव में उतारा है। पीएफआई ने उसे अपनी रैली में बुलाने का दावा किया था।
राहुल गाँधी से लेकर ए राजा, शत्रुघ्न सिन्हा हो या रामेंदु सिन्हा राय, उनकी कोशिश यही है कि वो बीजेपी पर हमला बोलें और आम जनता के मन में बीजेपी को लेकर खटास पैदा करें।
महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट से निशिकांत दुबे और जय अनंत देहाद्राई को उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कथित अपमानजनक सामग्री को हटाने का निर्देश देने की भी माँग की थी।
टीएमसी नेता तापस रॉय ने ममता बनर्जी को झटका देते हुए विधायक पद छोड़ दिया है, साथ ही पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते थे।