Homeव्हाट दी फ*मटन-चिकेन-मछली वाली थाली 1 घंटे में खाइए, FREE में ₹1.65 लाख की बुलेट ले...

मटन-चिकेन-मछली वाली थाली 1 घंटे में खाइए, FREE में ₹1.65 लाख की बुलेट ले जाइए: पुणे के होटल का शानदार ऑफर

इस थाली में तली हुई समुराई मछली, पॉम्फ्रेट फ्राइड फिश, चिकेन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रे मटन, चिकेन मसाला और कोलम्बी (प्रॉन) बिरयानी शामिल है। 60 मिनट में इस थाली को खत्म कीजिए और नई चमचमाती बुलेट आपकी!

पुणे के एक रेस्तरॉं ने एक धमाकेदार ऑफर निकाला है। इसके तहत आपको रॉयल एनफील्ड बुलेट जीतने को मिल सकता है। ये रेस्तरॉं पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। ग्राहकों को लुभाने के लिए उसने कुछ अलग किया है। जहाँ कई रेस्तरॉं कोरोना काल में ग्राहकों की कमी के कारण वित्तीय घाटे से जूझ रहे थे, शिवराज होटल ने ‘विन अ बुलेट बाइक’ नामक प्रतियोगिता के जरिए एक ऑफर निकाला है।

इसके तहत, अगर आप 60 मिनट में एक बुलेट थाली को खा कर ख़त्म कर देते हैं तो आपको एक रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक इनाम के रूप में मिलेगी। ये एक नॉन-वेज थाली है, जिसमें अधिकतर मांसाहारी आइटम हैं। इस ‘बुलेट थाली’ को ख़त्म कीजिए और 1.65 लाख रुपए मूल्य वाली बुलेट घर लेकर जाइए। ‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए शिवराज होटल के मालिक अतुल वाइकर ने कहा कि ग्राहकों को रेस्तरॉं की तरफ खींचने के लिए इस प्रतियोगिता का आइडिया उनके मन में आया।

उन्होंने शिवराज होटल के बरामदे में 5 ब्रांड न्यू चमकती हुई बुलेट बाइक्स भी खड़ी की है, जिन्हें ग्राहक अंदर जाते समय देख सकते हैं। ‘बुलेट थाली’ ख़त्म कर के उन्हें इन्हीं में से एक बाइक दी जाएगी। होटल के मेन्यू कार्ड पर इस ‘बुलेट थाली’ को लेकर सारे नियम और दिशा-निर्देश पहले ही लिख दिए गए हैं। ये थाली एक नॉन-वेज ‘Platter’ है, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि कुल 12 तरह की अलग-अलग खाने वाली चीजें हैं।

इसे तैयार करने के लिए मटन के साथ-साथ तली हुई मछलियों का इस्तेमाल किया गया है। इस थाली को तैयार करने में होटल के 55 सदस्यों ने मेहनत की है, जिसमें तली हुई समुराई मछली, पॉम्फ्रेट फ्राइड फिश, चिकेन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रे मटन, चिकेन मसाला और कोलम्बी (प्रॉन) बिरयानी शामिल है। ये प्रतियोगिता अब तक जबरदस्त तरीके से हिट भी रही है और लोग इसे खाने के लिए व कंटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए होटल में पहुँच भी रहे हैं।

रोज ऐसी 65 थालियाँ बिक रही हैं। अतुल वाइकर ने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के आलोक में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है। सिर्फ ये नहीं, शिवराज होटल में इसी तरह की 6 जायंट थालियाँ हैं- स्पेशल रावण थाली, बुलेट थाली, मालवणी फिश थाली, पहलवान मटन थाली, बकासुर चिकेन थाली और सरकार मटन थाली। हर थाली की कीमत 2500 रुपए है।

8 वर्ष पूर्व स्थापित हुआ शिवराज होटल इससे पहले भी ग्राहकों के लिए इस तरह के ऑफर लाकर चर्चा में रह चुका है। इससे पहले एक कंटेस्ट और आया था, जिसमें 4 लोगों को मिल कर 8 किलो की रावण थाली को ख़त्म करना था। विजेता को 5000 रुपए का नकद इनाम दिया जाता था और इस थाली के रुपए भी उनसे नहीं लिए जाते थे। शोलापुर के सोमनाथ पवार ने तो 1 घंटे के भीतर बुलेट थाली ख़त्म कर के एक रॉयल एनफील्ड बुलेट जीत भी ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -