Homeराजनीति'टेबल पर लगा सिर, पैर पकड़कर नीचे घसीटा': विभव कुमार ने CM केजरीवाल के...

‘टेबल पर लगा सिर, पैर पकड़कर नीचे घसीटा’: विभव कुमार ने CM केजरीवाल के घर में कैसे पीटा, स्वाति मालीवाल ने अब कैमरे पर बताया

मालीवाल ने बताया कि विभव ने किसी के कहने पर उन्हें पीटा है, यह बात जाँच का विषय है। उन्होंने कहा कि वह किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हैं। उ

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया है कि दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल के आवास पर उन्हें घसीटा गया। उन्हें केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार ने पैर पकड़ कर घसीटा। उन्हें थप्पड़ मारे गए। उन्होंने अपनी आपबीती अब कैमरे के सामने बताई है। ANI पॉडकास्ट पर स्मिता प्रकाश से बात करते हुए स्वाति मालीवाल पूरी घटना बताई है।

उन्होंने बताया “मैं 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब अरविन्द केजरीवाल से मिलने गई थी। वहाँ मुझे उनके स्टाफ ने ड्राइंग रूम में बिठाया और बताया कि केजरीवाल मिलने आ रहे हैं। इतने में ही विभव कुमार यहाँ आ गए। मैंने उनको बोला कि अरविन्द जी आ रहे हैं, क्या हो गया है। इतने में ही उन्होंने मुझ पर हाथ छोड़ दिया। उन्होंने मुझे 7-8 थप्पड़ पूरे जोर से मारे।”

आगे उन्होंने बताया, “जब मैंने उन्हें धक्का देने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया और नीचे घसीट दिया। मेरा सर भी बीच की मेज पर टकरा गया। मैं नीचे गिरी फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना चालू कर दिया। मैं बहुत जोर से चीख चीख कर मदद माँगती रही लेकिन कोई नहीं आया। किसी ने भी मदद नहीं की।”

मालीवाल ने बताया कि विभव ने किसी के कहने पर उन्हें पीटा है, यह बात जाँच का विषय है। उन्होंने बताया कि वह किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा है कि जिस दौरान वह पीटी गईं, उस दौरान केजरीवाल घर में मौजूद थे लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

गौरतलब है कि AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई, 2024 को दिल्ली CM के आधिकारिक आवास पर मारपीट हुई थी। उनके साथ यह मारपीट दिल्ली CM केजरीवाल के पूर्व PS विभव कुमार ने की थी। इस घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने FIR भी दर्ज करवाई थी।

उन्होंने FIR में बताया था कि विभव कुमार ने उन्हें गालियाँ दी थी। विभव ने उनसे कहा, “तू कैसे हमारी बात नहीं मानेगी? कैसे नहीं मानेगी? साली तेरी औकात क्या है कि हमको ना करदे। समझती क्या है खुद को नीच औरत। तुझको हम सबक सिखाएँगे।” उन्हें जमीन पर घसीटा गया था और उनकी शर्ट भी खोली गई थी। इसके अलावा उन्हें लातों से मारा गया। इसके बाद उन्हें CM आवास से बाहर कर दिया गया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में चेहरे के अंदर चोट लगने की बात की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज FIR के आधार पर विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -