Homeराजनीतिदिशा सालियान केस में मीडिया के सामने आदित्य का नाम मत लेना: उद्धव ठाकरे...

दिशा सालियान केस में मीडिया के सामने आदित्य का नाम मत लेना: उद्धव ठाकरे ने CM रहते 2 बार किया था कॉल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा- बेटे को बचाने की गुजारिश की थी

नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के कॉल पर दावे के अलावा कहा, "दिशा सालियान के पिता हाई कोर्ट इसलिए गए क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगता है कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दिला पाई तो वो हाई कोर्ट चले गए।"

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे ने साल 2020 में कोविड के दौरान उन्हें दो बार कॉल करके अनुरोध किया था कि वो प्रेस के सामने उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम न लें।

उन्होंने बताया, “दिशा सालियान के पिता हाई कोर्ट इसलिए गए क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगता है कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दिला पाई तो वो हाई कोर्ट चले गए।”

वह बोले,

“उद्धव ठाकरे का पीए, जो अब विधायक है उसने तब मुझे कॉल किया था। कहा था कि उद्धव ठाकरे मुझसे बात करना चाहते हैं… उसने पूछा था- ‘क्या आप बात करेंगे?’ , तब मैंने कहा था- ‘उन्हें फोन दो, मैं बात करूँगा’… इसके बाद ठाकरे ने फोन लिया और कहा- ‘जय महाराष्ट्र’ और मुझसे पूछा कि क्या मैं अब भी जय महाराष्ट्र कहता हूँ? इस पर मैंने जवाब दिया- मैं हमेशा ही जय महाराष्ट्र कहूँगा जब तक मैं मर नहीं जाता। जय महाराष्ट्र कोई ‘मातोश्री’ की प्रॉपर्टी नहीं है। ये छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रॉपर्टी है।”

इसी के बाद राणे ने दावा किया कि ठाकरे ने उनसे अनुरोध किया था कि वो कॉन्फ्रेंस में आदित्य का नाम न लें। अब जो एफआईआर हुई है वो सबूतों के आधार पर हुई।

दिशा सालियान के पिता पहुँचे हाई कोर्ट

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिशा सालियान के पिता हाईकोर्ट के जाने के कारण ये केस दोबारा से चर्चा में आया था। उन्होंने अपनी याचिका में माँग उठाई कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो और पूरा मामला सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया था दिशा सालियान की रेप के बाद हत्या हुई थी और बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए इस मामले में साजिश रची गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -