Homeराजनीतिदिल्ली में ₹10 लाख का इलाज मुफ्त, लागू हुई 'आयुष्मान भारत योजना': BJP सरकार...

दिल्ली में ₹10 लाख का इलाज मुफ्त, लागू हुई ‘आयुष्मान भारत योजना’: BJP सरकार ने किया ₹2144 करोड़ का बजट पास, जानिए किसे मिलेगा फायदा

दिल्ली में जिन लोगों के पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) का कार्ड है, उनके कार्ड सबसे पहले बनाए जाएँगे। राशन कार्ड की श्रेणी में ये सबसे नीचे आते हैं। इन परिवारों को 35 किलो राशन हर माह दिया जाता रहै। उनके बाद बीपीएल कार्ड धारकों की बारी आएगी।

दिल्ली में शनिवार (5 अप्रैल 2025) को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया गया है। इसके लिए केंद्र और नई दिल्ली सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम है।

आयुष्मान योजना तहत दिल्ली में इसकी पात्रता वाले परिवारों को सालाना 10 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। इसमें केंद्र से पाँच और दिल्ली सरकार की ओर से पाँच लाख रुपए शामिल होंगे। अन्य राज्यों में 5 लाख रुपए तक का है।

योजना लागू होने के पहले चरण में 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाएँगे। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि सत्ता में आने के बाद इस योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों के पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) का कार्ड है, उनके कार्ड सबसे पहले बनाए जाएँगे। राशन कार्ड की श्रेणी में ये सबसे नीचे आते हैं। इन परिवारों को 35 किलो राशन हर माह दिया जाता रहै। उनके बाद बीपीएल कार्ड धारकों की बारी आएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 2144 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के वक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिश के तहत दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू नहीं किया गया था। उलटा इस योजना के तहत दिए जा रहे हेल्थ कवर पर सवाल उठाए गए थे। लेकिन अब जब सरकार बदली है और कमान भाजपा के हाथ आई है तो उन्होंने दिल्ली के गरीब परिवारों को यह तोहफा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -