बेंगलुरु में 19 साल की छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने दो कॉलेज टीचर और उनके एक दोस्त को पकड़ा है। इन तीनों के नाम नरेंद्र, संदीप और अनूप हैं।
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र और अनूप मूडबिद्री के एक मशहूर कॉलेज में फिजिक्स और बायोलॉजी पढ़ाते थे। नरेंद्र ने 6 महीने पहले लड़की से दोस्ती की। उसने नोट्स और पढ़ाई के बहाने लड़की से मेलजोल बढ़ाया। जब लड़की बेंगलुरु आई तो नरेंद्र उसे अपने दोस्त अनूप के घर ले जाकर रेप किया।
फिर नरेंद्र ने अपने दोस्त संदीप को यह बात बताई। संदीप ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि उसके पास लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। इसके बाद संदीप ने भी लड़की के साथ रेप किया।
अनूप को भी जब इस बारे में पता चला तो उसने भी लड़की को धमकाया और रेप किया। ये तीनों मिलकर लड़की को लगातार परेशान कर रहे थे।
आखिरकार, लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। माता-पिता ने राज्य महिला आयोग से मदद माँगी। आयोग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने 13 जुलाई 2025 को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

