राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वीकार किया जगदीप धनखड़ का इस्तीफ़ा, गृह मंत्रालय ने भी जारी की नोटिस: स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति से छोड़ा है पद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा सांसद और अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने संविधान की धारा 67ए के तहत धनखड़ के इस्तीफे की सूचना भी तत्काल प्रभाव से दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक्स पर लिखा, “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”