भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार (24 जुलाई 2025) को व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान चेकर्स एस्टेट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात के बाद हुआ।
लंदन में इस समझौते पर भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। ब्रिटिश सरकार ने इस FTA को ब्रेग्जिट के बाद सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता बताया है।
India and the UK sign the Comprehensive Economic and Trade Agreement in London, in the presence of Union Minister of Commerce & Industry Piyush Goyal and UK Secretary of State for Business and Trade Jonathan Reynolds.#IndiaUKFTA
— ANI (@ANI) July 24, 2025
(Pics: ANI/DD News) pic.twitter.com/qThofME2yf
इसके तहत भारत और ब्रिटेन क एक दूसरे के बाजार में मजबूत पहुँच मिलेगी। साथ ही एक दूसरे के मानव संसाधन को भी एक्सेस मिलेगा। इससे द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब डॉलर (लगभग ₹3 लाख करोड़) की वृद्धि की संभावना है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात की।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने ‘ब्रिटिश-भारत विजन 2035’ जारी किया, जिसका उद्देश्य तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है। बैठक में तकनीक, निवेश, जलवायु, रक्षा, व्यापार और प्रवासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।

