महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जुमे की नमाज के बाद दो गुटों में हिंसा का मामला सामने आया है। यहाँ छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक दूसरे पर पथराव किया गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
घटना 22 अगस्त 2025 को सीपीआर अस्पताल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह बवाल जुमे की नमाज के बाद शुरू हुआ। घटना में 2 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हैं। वहीं, कई वाहनों में तोड़फोड़ और दो गाड़ियों को आग लगा दी गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
#WATCH महाराष्ट्र: कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया, "सीपीआर अस्पताल के पास दो समाज में गैरसमज होने से तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर अब शांति है। दोनों समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। जनता से आग्रह… pic.twitter.com/y4Br35zACK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो गुटों में गलतफहमी के चलते तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने पहुँचकर कार्रवाई की। इलाके में अब शांति का माहौल है। एसपी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने का आग्रह किया है।

