कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर वरिष्ठ बीजेपी नेता बी श्रीरामुलु ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों से ₹300 करोड़ जुटाए हैं, ताकि कॉन्ग्रेस के बिहार विधानसभा चुनाव अभियान को फंड किया जा सके।
बीजेपी नेता ने दावा किया कि यह रकम हाल ही में आयोजित एक डिनर मीटिंग के दौरान एकत्र की गई। श्रीरामुलु का कहना है कि सिद्धारमैया यह सब अपनी कुर्सी बचाने के लिए कर रहे हैं।
‘अपनी कुर्सी बचाने’ की कोशिश
बीजेपी नेता बी श्रीरामुलु ने इस कलेक्शन को सिद्धारमैया की ‘कुर्सी बचाने’ की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है। मुख्यमंत्री 15 नवंबर 2025 को दिल्ली जा रहे हैं।
Bihar polls, ripples in Karnataka
— TIMES NOW (@TimesNow) October 29, 2025
Stunning claim by BJP leader Sriramulu:
– 'Siddaramaiah held dinner meet to raise funds'
– 'Dinner meet to raise Rs 300 cr'
– Claim: CM collected money from mantris
– 'Mantris forced to fund Bihar polls'
– 'Funds for Bihar polls raised in… pic.twitter.com/FmnyieNBOT
बीजेपी नेता ने संदेह जताया कि सिद्धारमैया अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह प्रयास कर रहे हैं। कर्नाटक में अगले महीने कॉन्ग्रेस सरकार के पाँच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा हो रहा है। इसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें हैं, जिसे कुछ लोग ‘नवंबर क्रांति’ कह रहे हैं।
कॉन्ग्रेस के लिए ‘कल्पवृक्ष’ बने सिद्धारमैया
बीजेपी नेता ने सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए उन्हें कॉन्ग्रेस के लिए ‘कल्पवृक्ष’ और ‘कामधेनु’ बताया। उन्होंने कहा कि चूँकि कॉन्ग्रेस की सत्ता अधिकतर राज्यों में नहीं है, इसलिए कर्नाटक से ₹300 करोड़ जमा करके सिद्धारमैया कॉन्ग्रेस के लिए इच्छा पूरी करने वाले बन गए हैं।
वहीं, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने आरोपों पर पलटवार किया। डी के शिवकुमार ने श्रीरामुलु पर कटाक्ष किया। शिवकुमार ने कहा कि जो फंड श्रीरामुलु ने कॉन्ग्रेस पार्टी को दिए थे, वही फंड बिहार चुनाव के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह बात बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में कही।

