दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच, असम पुलिस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और आतंकियों के समर्थन वाली पोस्ट डालने वालों पर शिकंजा कसा है। अब तक ऐसे 20 लोगों को राज्य भर से गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, पहले 13 नवंबर 2025 को 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद 14 नवंबर 2025 को चलाए गए अभियान में पाँच और आरोपितों को पकड़ा गया, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 20 हो गई।
मुख्यमंत्री ने दिया कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। सीएम सरमा ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिन्होंने दिल्ली धमाकों के बाद या तो आतंकियों का समर्थन किया या सुरक्षा एजेंसियों को भड़काने वाले पोस्ट किए।
#UPDATE: Total of 20 anti nationals have now been arrested by @assampolice for showing their online support for terrorists behind the #DelhiTerrorAttacks . More are being hunted …
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 14, 2025
1. Mattiur Rahman (Darrang)
2. Hassan Ali Mondal (Goalpara)
3. Jayanta Mohan Das (Nalbari)
4.… pic.twitter.com/jcAaP0FzpI
सीएम सरमा ने साफ किया कि राज्य सरकार किसी भी तरह की देशविरोधी गतिविधि या बयानबाजी पर जीरो टॉलरेंस (कठोर रुख) की नीति अपना रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नूर अमीन अहमद (बोंगाईगाँव), शहील शोमान सिकदार (बरपेटा), अब्दुल लतीफ (चिरांग) और मनोवर हुसैन (कामरूप) जैसे नाम शामिल हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी जारी
असम पुलिस का कहना है कि संदिग्ध सोशल मीडिया पोस्ट की लगातार निगरानी की जा रही है। आगे भी ऐसे सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो देशविरोधी तत्वों का समर्थन करते पाए जाते हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

