कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार ने RSS के पंथ संलचन को रोकने के लिए लगाया पूरा जोर, लेकिन HC के आदेश के बाद धरे पर धरे रह गए अरमान: 800 पुलिस वालों की मौजूदगी में शान से निकले स्वयंसेवक

कर्नाटक के चित्तापुर में रविवार (16 नवंबर 2025) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन का आयोजन किया। राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार द्वारा अनुमति न देने और हाईकोर्ट के दखल के बाद आखिरकार यह आयोजन किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (16 नवंबर 2025) दोपहर तीन बजे कुलबर्गी में लगभग 300 गणवेशधारी स्वयंसेवक और 50 बैंडवादक पथसंचलन में शामिल हुए। यह पथ संचलन ने डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस दौरान एसपी, एएसपी, डीएसपी की अगुवाई में 800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

साथ ही केएसआरपी और डीएआर टुकड़ी सहित 650 पुलिस जवान, 250 होमगार्ड जवानों के साथ पूरे शहर में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई। पुलिस ने पहले ही रूट मार्च की सुरक्षा का जायजा लिया। शांति बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के नेताओं के साथ बैठक भी की गई।

उल्लेखनीय है कि चित्तापुर में हो रहा RSS का यह पथ संचलन काफी विवादों में रहा। राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार की ओर से पथ संचलन की अनुमति नहीं दी गई। तब RSS ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट में काफी सुनवाई के बाद आखिरकार 13 नवंबर 2025 को RSS को पथ संचलन की अनुमति दे दी गई।