राम मंदिर पहुँचे PM मोदी, सप्त मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में की पूजा: थोड़ी देर में फहराएँगे धर्म ध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (25 नवंबर 2025) को राम मंदिर में धर्म ध्वज की स्थापना के लिए अयोध्या में राम मंदिर परिसर पहुँच गए हैं। ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

इसके बाद उन्होंने परिसर में बने सप्तमंदिरों में भी दर्शन और पूजा की। इन मंदिरों में महर्षि वशिष्ठ, वाल्मीकि, देवी अहिल्या और माता शबरी की मूर्तियाँ हैं। अब पीएम मोदी अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर भव्य भगवा ध्वज स्थापित करेंगे। ध्वजारोहण के बाद वह राजाराम की आरती करेंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS के प्रमुख मोहन भागवत भी उनके साथ मौजूद हैं। इस धर्म ध्वज की स्थापना के साथ ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का कार्य पूर्ण हो जाएगा और हिंदुओं का सदियों का इंतजार पूरा होगा।