गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में गोवा पुलिस ने क्लब के एक और मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। यह आगजनी पिछले शनिवार (6 दिसंबर 2025) की आधी रात को हुई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, अजय गुप्ता की तलाश में पुलिस ने पहले ही लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था, क्योंकि वह अपने दिल्ली निवास पर नहीं मिले थे। अब औपचारिकताओं के बाद उन्हें गिरफ्तार कर गोवा लाया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान अजय गुप्ता ने कहा, “मैं सिर्फ एक पार्टनर हूँ। मुझे कुछ नहीं पता।”
#WATCH | Birch by Romeo Lane Fire incident in Goa | The Goa Police has detained the accused partner, Ajay Gupta, from New Delhi. A Lookout Circular was issued against him. He says," I am just a partner. I don't know anything." pic.twitter.com/fREATWfrKP
— ANI (@ANI) December 10, 2025
अजय गुप्ता इस मामले में छठे व्यक्ति हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले क्लब के महाप्रबंधक राजीव मोदक, विवेक सिंह समेत अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बीच, फरार चल रहे दो अन्य मालिकों ‘सौरभ और गौरव लूथरा’ के वागेटर स्थित अवैध ‘रोमियो लेन’ बीच शैके को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
ये दोनों भाई आग लगने के कुछ ही घंटों बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। शुरू में आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट माना गया था, लेकिन जाँच में पता चला कि यह परिसर में रखे पटाखों से भड़की थी।

