पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैरकपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार (31 जनवरी 2026) को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और ‘वंदे मातरम्’ के अपमान जैसे मुद्दों पर ममता सरकार को जमकर घेरा।
अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी घुसपैठियों को पाल रही हैं और इसी तुष्टिकरण के चक्कर में उनके सांसद संसद में ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करते हैं, जबकि यह नारा बंगाल की ही माटी से निकला है। शाह ने वादा किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम चुन-चुनकर साफ किए जाएँगे और भ्रष्टाचार में डूबे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
भ्रष्टाचार की ‘मोमो फैक्ट्री’ और आनंदपुर की आग
अमित शाह ने आनंदपुर की मोमो फैक्ट्री (WOW! Momo) में लगी आग को लेकर ममता सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली हादसा नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। अमित शाह ने सीधे पूछा कि आखिर इस फैक्ट्री का मालिक कौन है और वह किन रसूखदार लोगों के साथ विदेश यात्राओं पर जाता रहा है?
अमित शाह ने आरोप लगाया कि चूंकि इस हादसे में बंगाली नागरिक मारे गए हैं, इसलिए ममता बनर्जी इस पर चुप्पी साधे बैठी हैं और वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। शाह ने चुनौती दी कि अगर ममता में हिम्मत है तो वह भ्रष्टाचारियों के टिकट काटकर दिखाएँ, लेकिन वह ऐसा कभी नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें डर है कि उनके ‘भतीजे’ का नाम सामने आ जाएगा।
Today, I challenge Mamata ji. If you have the courage and if you truly oppose corruption, then prove it by not giving tickets to these people. You will not be able to do it.
— BJP (@BJP4India) January 31, 2026
Because if tickets are not given to them, they will expose her nephew’s name.
But we will investigate…
मतुआ समाज को भरोसा और घमंड टूटने की चेतावनी
गृह मंत्री ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय के लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें ममता बनर्जी से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि दीदी उनका वोट नहीं छीन सकतीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि घमंड तो रावण का भी नहीं रहा था, तो ममता बनर्जी का अहंकार भी इस बार जरूर टूटेगा।
घमंड तो रावण का भी टूटा था,
— BJP (@BJP4India) January 31, 2026
इस बार ममता बनर्जी का घमंड भी टूटेगा और पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। pic.twitter.com/GGGY7BNe2t
अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बंगाल में अब बदलाव की लहर चल रही है और अप्रैल के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, तो हर घोटाले की न्यायिक जाँच होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी के डर और भ्रष्टाचार को और बर्दाश्त नहीं करेगी।

