दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹103700 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। सीएम के मुताबिक राजधानी के समग्र विकास को तेज करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए महीना
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए महीने देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए बजट में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के खाते में 853 रुपए होली में दिए गये थे। दिवाली में फ्री सिलेंडर और होली में दिए गए पैसों को देखते हुए बजट में 260 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बसों में फ्री यात्रा जारी रखने के लिए 450 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है।
9वीं की छात्रा को साइकिल, 10वीं की बेटियों को फ्री लैपटॉप देगी सरकार
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 19148 करोड़ रुपए शिक्षा के मद में खर्च करेगी। इसके तहत स्कूलों के भवन निर्माण पर 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सरकार ने 10वीं की छात्राओं को फ्री लैपटॉप और 9वीं की छात्राओं को फ्री साइकिल देने का ऐलान किया है। स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज के लिए 150 करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है और राजधानी के समग्र विकास को तेज़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।#GreenBudgetforDelhi#ViksitDelhi pic.twitter.com/TB9gZrYUii
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) March 24, 2026
शिक्षा और स्वास्थ्य को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि स्वास्थ्य विभाग को 12645 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। दिल्ली में 650 नए आयुष्मान केंद्र बनाये जायेंगे. केंद्र की मदद से गुरु तेज बहादुर अस्पताल में नया ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार अनमोल योजना ला रही है। इसके लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। नवजात बच्चों को इसके तहत 56 तरह की फ्री टेस्टिंग होगी।
झुग्गी बस्तियों की जगह पक्का घर
जेजे कॉलोनी, बस्ती विकास के साथ साथ 2400 गरीबों के फ्लैट मरम्मत का काम शुरू किया गया है। सरकार ने अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने ग्रीन बजट पर जोर देते हुए कहा कि “दिल्ली के बज़ट को इस बार हमने ग्रीन बजट के रूप में प्रस्तुत किया है। हर नीति में पर्यावरण, हर योजना में प्रकृति और हर निर्णय में भविष्य की पीढ़ियों की चिंता समाहित है। हमने पूरे बजट का 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित किया है।” दिल्ली में बिजली सब्सिडी जारी रखना का वादा भी उन्होंने किया। 3942 करोड़ रुपये का बजट बिजली विभाग के लिए दिया गया है।
"उपचार अधिकार है, उपकार नहीं है।
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 24, 2026
इसीलिए हमने स्वास्थ्य विभाग को ₹12,645 करोड़ का बजट आवंटित किया है।"
-मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता#GreenBudgetforDelhi pic.twitter.com/TTkDsHGjt1
दिल्ली की सड़कों में गड्ढों को भरने के लिए भी बजट में खास प्रावधान किया गया है। राज्य में पानी और सीवर लाइन दुरुस्त करने के लिए 9000 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड को देने की बात कही गई है। इससे दिल्ली में बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी, साथ ही जो ड्रेन है, उसके ऊपर सोलर पैनल लगाया जाएगा।

