अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के दो मुस्लिम छात्र शहबाज और नजीब को हिंदू डॉक्टर के साथ अभद्रता करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इन छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस को ‘छोटा पाकिस्तान’ कहते हुए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की जाँच के बाद मुस्लिम छात्रों को गिरफ्तार किया था।
दरअसल, यह मामला 14 अप्रैल 2026 का है। अमरोहा के रहने वाले हिंदू डॉ. कुलवंत सिंह यूनिवर्सिटी अपनी किसी दोस्त से मिलने आए थे। मिलने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी 30 मुस्लिमों छात्रों के ग्रुप ने उन्हें घेर लिया। छात्रों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की और धमकी देने लगे।
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को M.Tech सेकेंड सेमेस्टर का छात्र बताया और गालियाँ देने लगा। डॉक्टर ने बताया, “उसने कहा कि यहाँ सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। AMU छोटा पाकिस्तान है। यहाँ तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घरवालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा।” डॉक्टर ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दो छात्रों को चिन्हित किया। बाकी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने मामले की जाँच की। इसके बाद गाजीपुर के रहने वाले शहबाज और बरेली के रहने वाले नजीब को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

