मुंबई से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ एक ACP रैंक के अधिकारी को 9 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
घटना 23 अप्रैल 2026 को मुंबई के वर्ली इलाके के एक गार्डन में हुई है। आरोप है कि अधिकारी ने बच्ची के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। बच्ची के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपित अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में एक ही शिकायत सामने आई है।
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपित ने पहले भी कहीं ऐसी हरकत तो नहीं की। आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

