पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा जारी है। मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ ही देर बाद, अब बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को TMC गुंडों ने पेट में गोली मार दी है। राज्य में तनाव चरम पर है। राज्य में नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है।
झंडा लगाने पर BJP कार्यकर्ता को मारी गोली
बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय अपने इलाके में पार्टी के झंडे लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान 4-5 TMC समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। झंडे लगाने का विरोध करते हुए बदमाशों ने रोहित के पेट में गोली उतार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
VIDEO | West Bengal: BJP worker shot at while putting party flags in Basirhat, recounts ordeal.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
(Source: Third Party)#WestBengal pic.twitter.com/9XVbKHxzYK
शुभेंदु के खास रणनीतिकार की ‘सुपारी किलिंग’
इससे पहले, शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी PA चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम के दोहरिया में बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने कार रोककर करीब 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ के सीने से 5 गोलियाँ निकाली गई हैं। वह एयरफोर्स की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे और शुभेंदु के मुख्य ‘बैक-एंड मैनेजर’ थे।
शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार: ‘यह प्री-प्लांड मर्डर है’
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से योजना बनाकर की गई हत्या है। हमलावरों ने 2-3 दिनों तक रेकी की थी। राज्य में 15 साल से ‘महा-जंगलराज’ चल रहा है। पुलिस ने जाँच शुरू की है, लेकिन अब BJP खुद यहाँ के गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।” उन्होंने बताया कि दिल्ली नेतृत्व ने भी मामले की जानकारी ली है।
#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, "This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation… We are… pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D
— ANI (@ANI) May 6, 2026
TMC का पलटवार और पुलिस की कार्रवाई
TMC ने इन हत्याओं में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है। TMC ने घटना की निंदा करते हुए इसे कोर्ट की निगरानी में जाँचने की माँग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
We strongly condemn the brutal murder of Chandranath Rath in Madhyamgram tonight, along with the killing of three other TMC workers in incidents of post-poll violence allegedly carried out by BJP-backed miscreants over the last three days, despite the Model Code of Conduct being…
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 6, 2026
चुनाव बाद हिंसा: BJP कार्यकर्ताओं की मौत का सिलसिला
बंगाल में 4 मई को आए नतीजों के बाद से अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हावड़ा में जीत का जश्न मना रहे जाधव बार को रात में घर लौटते समय बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
न्यू टाउन में एक BJP विधायक के भाई की हत्या हुई। वहीं मधु मंडल नाम के कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार डाला गया। कई कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर 40-50 गुंडों ने मारपीट और तोड़फोड़ की है।
संदेशखाली में हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और केंद्रीय बलों को निशाना बनाया गया। गश्त के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें थाना प्रभारी और CRPF के जवानों समेत 5 लोग घायल हुए। पुलिस अब ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल जैसे हथियारों के इस्तेमाल की जाँच कर रही है।

