Homeराजनीतिजिस कॉन्ग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी मंच पर दिखे विजय, आज उसी 'हाथ' के...

जिस कॉन्ग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी मंच पर दिखे विजय, आज उसी ‘हाथ’ के साथ सरकार बनाने की तैयारी: अन्ना आंदोलन के समय का वीडियो हो रहा वायरल

आलोचकों का कहना है कि कॉन्ग्रेस ने सत्ता के समीकरण साधने के लिए अपने पुराने सहयोगी DMK को पीछे छोड़ दिया और अब विजय के सहारे सत्ता में हिस्सेदारी तलाश रही है।

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतने के बाद विजय राज्य की सत्ता के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय का एक पुराना वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है।

विजय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉन्ग्रेस के खिलाफ अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले कॉन्ग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने विजय के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर कॉन्ग्रेस और विजय के रिश्तों को पुराना बताने की कोशिश की थी।

विजय का 15 साल पुराना वीडियो आया सामने

दरअसल विजय का लगभग 15 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुआ। यह वीडियो साल 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान का बताया जा रहा है, जब देश में तत्कालीन UPA सरकार और कॉन्ग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर माहौल बना हुआ था। वीडियो में विजय दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना आंदोलन के मंच पर दिखाई देते हैं।

मंच पर कुमार विश्वास उन्हें अन्ना हजारे से मिलवाते हैं और बाद में विजय अपने संबोधन में अन्ना हजारे की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के और केवल अपनी कोशिशों से उन्होंने (अन्ना हजारे ने) पूरे देश में समर्थन की लहर जगा दी है और शासन से भ्रष्टाचार को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।”

यही वीडियो अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो विजय कभी कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे थे, आज वही कॉन्ग्रेस उनकी बैसाखी यानी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन गई है।

सत्ता की राजनीति में बदले समीकरण, कॉन्ग्रेस पर भी उठे सवाल

तमिलनाडु चुनाव परिणाम आने के बाद से कॉन्ग्रेस और TVK की नजदीकियाँ लगातार चर्चा में हैं। विजय की पार्टी 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने कॉन्ग्रेस समेत 112 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। हालाँकि अब तक राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता नहीं मिलने पर TVK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

इसी बीच कॉन्ग्रेस के समर्थन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आलोचकों का कहना है कि कॉन्ग्रेस ने सत्ता के समीकरण साधने के लिए अपने पुराने सहयोगी DMK को पीछे छोड़ दिया और अब विजय के सहारे सत्ता में हिस्सेदारी तलाश रही है।

वहीं दूसरी तरफ विजय को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या उनकी राजनीति भी अब उसी पारंपरिक सत्ता व्यवस्था का हिस्सा बनती जा रही है, जिसके खिलाफ कभी उन्होंने सार्वजनिक रूप से समर्थन जताया था।

वायरल वीडियो और तस्वीरों को जोड़कर कई यूजर्स यह तर्क दे रहे हैं कि विजय की राजनीति में अब वही दल और वही चेहरे शामिल हो रहे हैं, जिनके खिलाफ कभी अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी माहौल बनाया गया था। ऐसे में विपक्षी खेमे और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सत्ता तक पहुँचने की राजनीति ने विजय की पुरानी छवि और उनके सार्वजनिक स्टैंड को बदल दिया है।

फिलहाल तमिलनाडु की राजनीति में विजय का तेजी से बढ़ता प्रभाव और कॉन्ग्रेस के साथ उनकी नजदीकियाँ दोनों ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं वायरल वीडियो ने इस राजनीतिक बहस को और भी तेज कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -