बिहार के लखीसराय के चर्चित लव ट्रैप मामले में फरार क्लर्क कमाल अशरफ पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। शिक्षा विभाग का यह कर्मचारी साल 2025 में दर्ज हुए केस के बाद से लगातार फरार चल रहा है।
पुलिस ने आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती भी की है। इसके बावजूद वह अब तक हाथ नहीं आया है। यह पूरा मामला साल 2012 से शुरू हुआ था। आरोपित कमाल अशरफ ने खुद को ‘सुमित’ बताकर एक 16 साल की हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फँसाया था।
वह हिंदू पीड़िता को कई शहरों में ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा। साल 2015 में जब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, तब आरोपित ने अपना असली नाम उजागर किया था। इसके बाद उसने पीड़िता पर जबरन धर्मांतरण करने, नमाज पढ़ने और गोमांस खाने का दबाव बनाना शुरू किया। फिलहाल पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

