यू आर फ्रॉम F#@k!ng इंडिया… इटली के रेस्टोरेंट में बांग्लादेशी वेटर हुसैन ने भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के साथ की बदतमीजी: पुलिस आई तो ऐंठकर बोला- माफ कर दो; Video वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बांग्लादेश का रहने वाला हुसैन नाम का वेटर कुछ भारतीय महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा है। यहाँ तक की वह भारत के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। यह वीडियो इटली के रेस्टोरेंट की बताई जा रही है।

यह वायरल वीडियो खुशी दुबे (@khushicupcake5) नाम की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने पोस्ट की है। वीडियो में खुशी दुबे और उनके साथियों के साथ इटली के रेस्टोरेंट में हुसैन नाम का वेटर गंदी तरीके से पेश आता है। वीडियो में वेटर कहता है, “You are from fu@#%ng india” और महिलाओं को पुलिस बुलाने की धमकी देता है।

कुछ देर बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँचती है और खुशी दुबे व उनकी साथियों की मदद करती है। उनकी मदद से महिलाएँ वेटर से माफी माँगने को कहती हैं लेकिन वह माफी माँगते हुए हिचकता दिख रहा है। खुशी दुबे लगातार कहती है, “ठीक से कहो, मैं भारत को गाली देने के लिए माफी माँगता हूँ।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स खुशी दुबे और उनके साथियों की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, वहीं बांग्लादेशी वेटर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।