‘सड़कों पर निकल नहीं पाएँगे’: कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने BJP नेताओं को दी हिंसा की धमकी, कहा- सरकार आने पर इन्हें बाहर निकलने के लिए सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी

कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने गुरुवार (25 जून 2026) को एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पार्टी के सत्ता में आने के बाद बीजेपी नेताओं के खिलाफ हिंसा की धमकी दी है।

पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया, “हमारी सरकार आने दीजिए। जब हम इन 12-15 वर्षों की ‘इमरजेंसी’ का हिसाब लेंगे, तब बीजेपी नेता सड़कों पर नहीं निकल पाएँगे। उन्हें बाहर निकलने के लिए सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी।” इसके बाद पवन खेड़ा ने भारत और देश की व्यवस्था को लेकर गंभीर दावे किए।

उन्होंने कहा, “आप देख सकते हैं कि मीडिया पर दबाव बनाया जा रहा है, संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है, चुनाव आयोग को नियंत्रण में रखा गया है और ईडी व सीबीआई जैसी एजेंसियों को कमजोर किया जा रहा है।” कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, “ऐसी दखलअंदाजी लोकतंत्र का मजाक बना रही है। यह सब इतिहास में दर्ज होगा।”