बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। समाचार एजेंसी IANS के पास मौजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भरत तिवारी को कुल पाँच गोलियाँ लगी थीं जिससे पुलिस मुठभेड़ को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पहली गोली बाईं जाँघ के ऊपरी हिस्से में सामने की ओर लगी, दूसरी गोली बाईं जाँघ के मध्य हिस्से के अंदरूनी भाग में धँसी। तीसरी गोली दाईं जाँघ के मध्य हिस्से के अंदरूनी भाग में लगी जबकि चौथी गोली दाईं जाँघ के बाहरी हिस्से से अंदर की ओर लगी थी। पाँचवीं गोली बाएँ पैर के मध्य भाग में पीछे की तरफ लगी थी।
In the Bharat Tiwari encounter case, IANS has accessed the post-mortem report which reveals that the deceased was hit by five bullets. The first bullet struck the upper front of the left thigh. The second hit the inner side of the mid-left thigh. The third struck the inner side… pic.twitter.com/ENkRJVJwo9
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि भोजपुर एनकाउंटर मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और तत्काल न्यायिक आयोग का गठन कर जाँच के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जाँच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य पूरे मामले में निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाना और पीड़ित पक्ष को न्याय सुनिश्चित करना है।

