भोपाल के करोंद इलाके में AI और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग का एक अलग मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाराज युवती ने बदला लेने की साजिश रच डाली।
आरोप है कि युवती ने युवक की माँ और उसकी 18 साल की बहन की फर्जी अश्लील तस्वीरें और वीडियो AI की मदद से तैयार किए और उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल कर दिया।
BHOPAL में BF की मां और बहन के आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए, गर्लफ्रेंड ने AI से क्रिएट किए थे
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) June 27, 2026
अपराध की दुनिया में भी महिलाएं, पुरुषों की बराबरी कर रही है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की मां और बहन के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस थाने से लेकर कलेक्टर तक को… pic.twitter.com/czjFGeM8l7
इस घटना के बाद पूरे परिवार को भारी मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेहद परेशान है और परिवार की छवि खराब हो गई है। उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत में कार्रवाई न होने पर उच्च अधिकारियों से न्याय की माँग की गई।
पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है और साइबर टीम की मदद से डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं।

