मध्य प्रदेश के खंडवा में एक हिंदू नाबालिग छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में बदतमीजी करने वाले आरोपित रेहान को पुलिस ने दबोच लिया है। पीड़िता की बेखौफ हिम्मत और समाज के भारी विरोध के आगे घुटने टेकते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपित रेहान को पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने जैसी कड़ी धाराओं में गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी वारदात खंडवा के मशहूर SN कॉलेज परिसर की है। बुधवार (8 जुलाई) को BA प्रथम वर्ष की एक नाबालिग छात्रा कॉलेज आई थी। उसने वहाँ खड़े छोटी बोरगाँव के रहने वाले रेहान से एक प्रोफेसर के बारे में पूछा था। मदद करने के बहाने रेहान ने अपनी घटिया नीयत दिखाई। उसने अचानक छात्रा की कलाई को दबोच लिया।
छात्रा अभी कुछ समझ भी नहीं पाई थी कि रेहान ने जबरदस्ती उसकी कलाई पर उर्दू भाषा में अपना नाम लिख दिया। इसके तुरंत बाद वह छात्रा पर जबरन प्यार का इजहार करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस अचानक हुए हमले और बदसलूकी से छात्रा हैरान और बेहद परेशान हो गई।
मध्य प्रदेश के खंडवा में, रेहान ने हिंदू कॉलेज की एक छात्रा की कलाई पकड़कर ज़बरदस्ती उर्दू में अपना नाम लिख दिया।
— ocean jain (@ocjain4) July 9, 2026
विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को सूचित किया और… pic.twitter.com/bJq7nXSy6c
धमकी का कड़ा जवाब
जब निडर छात्रा ने इस गंदी हरकत का पूरी ताकत से विरोध किया, तो रेहान अपनी औकात पर आ गया। उसने कॉलेज कैंपस के अंदर ही छात्रा को डराया और धमकाया। उसने साफ कहा कि अगर किसी से शिकायत की, तो वह उसे जान से मार देगा। डराने की इस कोशिश के बावजूद छात्रा झुकी नहीं और उसने तुरंत अपने माता-पिता को सब बता दिया। मामला सामने आते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और परिजन बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुँच गए।
पुलिस ने संगठन के कड़े तेवर और पीड़िता के बयान के बाद तुरंत केस दर्ज किया। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में हिंदू बच्चों को बहलाने-फुसलाने और धर्म परिवर्तन कराने का जो गैंग सक्रिय है, उसे खंडवा में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस घटना के बाद अब कॉलेज के अंदर सुरक्षा को और कड़ा करने की माँग उठ रही है।

