ईरान ने होर्मुज बंद किया
IRGC ने ओमान तट से नजदीक खोले गए एक मार्ग को ‘अवैध’ करार देते हुए कहा है कि विदेशी शक्तियों की हरकत के कारण ही हॉर्मुज को अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघवी ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के मुद्दे पर ओमान से बातचीत की और दोनों देश तकनीकी और राजनीतिक चर्चा जारी रखने पर सहमत हैं।
कतर ने क्षेत्रीय तनाव और ईरानी हमले को लेकर संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन से बात की। खाड़ी देशों में तनाव दूर करने और अमेरिका-ईरान समझौता को लागू करवाने पर जोर दिया है। इस बीच ईरानी हमले की वजह से यूएई, कतर बहरीन और जॉर्डन में लगातार सायरन बज रहे हैं। ईरान ने इन देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ईरान ने देश के कई हिस्सों पर बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया।
Missile alerts in the United Arab Emirates (UAE), and Qatar pic.twitter.com/FVzMZfIh2i
— Global Lens (@GlobalLensHQ_) July 12, 2026
अमेरिका ने 300 से ज्यादा ईरानी ठिकाने अब तक तबाह किए
इस बीच अमेरिका ने तीसरे दौर का अटैक शुरू कर दिया है। इस दौरान करीब 140 ठिकानों को निशाना बनाया। CENTCOM के मुताबिक, शनिवार रात (11 जुलाई 2026) अमेरिकी सेना ने मिसाइल और ड्रोन साइटें, नौसैनिक अड्डों, गोला-बारूद के गोदामों, संचार नेटवर्क और तटीय निगरानी स्थल को निशाना बनाया। इसके लिए अमेरिकी नौसेना के जहाजों, वॉरशिपों. फाइटर प्लेनों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। अब तक हुए तीन दौर के हमलों में अमेरिका ने 300 से ज्यादा ईरानी ठिकानों पर बम बरसाए हैं।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को नष्ट करने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर उनकी हत्या करने की कोशिश की गई, तो ईरान पूरी तरह तबाह हो जाएगा। ईरान पर निशाना साधे हुए 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं।
दूसरी तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द ए खाक के बाद अपना पहला संदेश जारी किया और ‘निर्दोष लोगों के खून का बदला’ देने की बात कही। शनिवार (11 जुलाई 2026) को एक बयान में ईरान के सर्वोच्च नेता ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि ‘जिन अपराधियों के नाम ज्ञात हैं’ उनसे जरूर बदला लिया जाएगा।
इजरायल और लेबनान के बीच तनाव के बीच लेबनान ने रोम में होने वाले इजरायल के साथ वार्ता में शामिल होने की बात कही है।

