दो साल से हिंदू महिला डॉक्टर का पीछा कर रहा था आजम, अकेला पाकर की छेड़छाड़: पीड़िता ने की FIR, उत्तराखंड पुलिस जाँच में जुटी

उत्तराखंड के रुद्रपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि आरोपित दो साल से उसका पीछा करता था और अकेला पाकर अभद्र हरकतें करता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में पीड़िता ने पूरा मामला बताया कि छह साल पहले वो ऊधम सिंह नगर से रुद्रपुर रहने आई थी। पिछले तीन साल से वह रुद्रपुर के निजी अस्पताल में ऑप्टोमेट्रिस्ट (आई डॉक्टर) के पद पर कार्यरत है। महिला डॉक्टर ने बताया कि करीब 5 से 6 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी सितारगंज निवासी आजम से दोस्ती हुई थी।

चूँकि आरोपित महिला डॉक्टर के घर के पास ही रहता था तो दोनों के बीच ठीकठाक बातचीत शुरू हुई और दोनों फोन पर भी बात करने लगे थे। लेकिन महिला डॉक्टर ने बताया कि आजम कि अजीबोगरीब हरकतों से तंग आकर पिछले दो साल से डॉक्टर ने उससे बातचीत बंद कर रखी है।

इसके बावजूद आजम डॉक्टर के पीछे पड़ा हुआ है। वह लगातार डॉक्टर को फोन करके दोस्ती करने का दबाव बनाता है। हद तो तब हो गई जब वह डॉक्टर का रास्ते में अस्पताल तक पीछा करने लग गया। डॉक्टर ने बताया कि वह उनके ऑफिस तक पहुँच जाता था और अकेला पाकर आपत्तिजनक हरकतें भी करने लगा था। इससे तंग आकर डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान और असुरक्षित महसूस करने लगी।

आखिरकार पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली थाने में आरोपित आजम के खिलाफ लिखित शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपित आजम की तलाश के लिए दबिश दे रही है।