बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। मामला है उनके पेंडेंट का, जिसस पर कुरान की आयत लिखी हुई है। इस पेंडेंट के साथ करीवा ने दिवाली पर तस्वीरें शेयर की थीं। इसी मामला में अब मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।
हफीज का कहना है कि करीना ने मुसलमानों की मजहबी भावनाओं को चोट पहुँचाई है। उनके मुताबिक ये पेंडेंट कोई फैशन की चीज नहीं, बल्कि मजहबी है। हफीज ने कहा, “भोपाल रियासत का एक पेंडेंट है, जो वहाँ की बेगमों की विरासत से जुड़ा है और उस पर कुरान की आयत लिखी है। बेगमों के लिए यह आस्था थी, फैशन नहीं। वो इसे एकॉंत में पहनती थीं…।”
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Chief Spokesperson – Madhya Pradesh Congress, Abbas Hafeez, has sent a legal notice to actor Kareena Kapoor over her social media post featuring a pendant bearing Quranic verses. He says, "There is a pendant from the princely state of Bhopal, linked to the heritage of the Begums of Bhopal, which bears a verse from the Quran. For the Begums, this was a matter of faith, not a fashion accessory. It was customary for them to wear it while in seclusion… The way Kareena Kapoor has worn it, flaunting it as a fashion statement and posting pictures, is inappropriate, especially given the specific rituals associated with touching or reading verses from the Quran. In this sense, the post is objectionable. She should remove those pictures and offer an apology. That is the primary demand in the legal notice I have sent… The Congress party has no stance on this. This is a personal matter of mine. It should not be linked to my party, my ideology, or my political position." (11.11)
— ANI (@ANI) November 12, 2026
हफीज ने आगे कहा, “करीना कपूर ने इसे फैशन स्टेटमेंट बनाकर पहना और तस्वीरें भी डाल दीं, ये ठीक नहीं है। खासकर तब, जब कुरान की आयतों को छूने या पढ़ने के अपने नियम होते हैं।”
करीना को झेलनी पड़ेगी कानूनी कार्रवाई
कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने माँग की है कि करीना तस्वीरें हटाएँ और सबके सामने माफी माँगें। हफीज ने कहा, “इस लिहाज से पोस्ट आपत्तिजनक है। उन्हें तस्वीरें हटानी चाहिए और माफी माँगनी चाहिए। मेरे लीगल नोटिस की सबसे बड़ी माँग यही है।” उन्होंने ये भी धमकी दी कि अगर एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें आगे और कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।
दिवाली पर करीना ने पेंडेंट के साथ शेयर की थी तस्वीरें
पूरा बवाल करीना की दिवाली वाली तस्वीरों से शुरू हुआ। इनमें वो अपने शौहर और एक्टर सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने गले में 30 कैरेट का पन्ना (एमरल्ड) जड़ा पेंडेंट पहना है, जिस पर कुरान की आयत उकेरी गई हैं।
अब इस पेंडेंट के चलते कुछ इस्लामी कट्टरपंथी करीना कपूर के पीछे पड़ गए और सोशल मीडिया पर उन्हें घेरने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये पेंडेंट उनके परिवार की पुरानी विरासत है, जो असल में भोपाल की बेगम का था और सैफ अली खान से निकाह के बाद करीना के पास आया।

