Homeदेश-समाजUPSC के इंटरव्यू राउंड के असफल छात्रों को मिलेगी नौकरी, जानने के लिए पढ़ें...

UPSC के इंटरव्यू राउंड के असफल छात्रों को मिलेगी नौकरी, जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर

हर साल क़रीब 11 लाख उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। जिसमें से विभिन्न चरणों से गुज़रते हुए केवल 600 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाता है।

दिन-रात मेहनत करके संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में चूकने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सके इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग ने एक नई पहल की है, जिससे अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सकेगी। आयोग ने केंद्र सरकार से उसके मंत्रालयों में सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में फेल होने वाले आवेदकों को भर्ती करने की सिफ़ारिश की है।

UPSC चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने की पहल

अब अगर सरकार इस सिफ़ारिश को मान लेती है तो बड़ी संख्या में नौकरी से वंचित रहे युवाओं का सरकारी नौकरी मिल सकेगी। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार ओडिशा में आयोजित राज्य लोक सेवा आयोग के 23वें सम्मेलन में UPSC के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने बताया है कि हमने केंद्र सरकार और मंत्रालयों से सिफ़ारिश की है, कि वे सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में फेल होने वाले उम्मीदवारों की भर्ती करें।

उन्होंने जानकारी दी कि हर साल क़रीब 11 लाख उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। जिसमें से विभिन्न चरणों से गुजरते हुए केवल 600 उम्मीदवारों का चयन हो पाता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उम्मीदवारों को दूसरे मंत्रालयों/विभागों में भर्ती पर विचार करती है तो इससे युवाओं का तनाव कम होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -