Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकोरोना का खौफ: UAE सरकार ने लगाया नाक से नाक सटाकर KISS करने पर...

कोरोना का खौफ: UAE सरकार ने लगाया नाक से नाक सटाकर KISS करने पर प्रतिबंध

लोगों को छींक आते वक्त अपनी नाक और मुँह ढक कर रखने की सलाह भी दी गई है। निर्देश में एक-दूसरे को गले लगाने और Kiss करने की भी मनाही की गई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर से आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यूएई (UAE) ने एक गंभीर फैसला लिया है। वायरस के संक्रमण के डर से UAE के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फरमान जारी करते हुए अपने नागरिकों को अभिवादन के अपने पारम्परिक तरीके यानी ‘एस्किमो किस’ नहीं करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को नाक से नाक सटाकर किस करने से बचने के लिए कहा है।

अरब देशों में कई प्रकार की ऐसी प्रथाएँ हैं, जिनमें एक दूसरे को स्पर्श कर के अभिवादन किया जाता है या फिर पारम्परिक रूप से कॉफ़ी के प्याले को एक व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल कर के दूसरे व्यक्ति को आगे बढ़ा दिया जाता है।

लोगों को छींक आते वक्त अपनी नाक और मुँह ढक कर रखने की सलाह भी दी गई है। निर्देश में एक-दूसरे को गले लगाने और Kiss करने की भी मनाही की गई है। ज्ञात हो कि तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। UAE में अब तक कोरोना वायरस के पाँच मामले सामने आ चुके हैं। ये पाँचों संक्रमित लोग चीनी पर्यटक थे, जो वुहान से आए थे। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsUAE, Korona Virus
ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -