Sunday, May 26, 2024
Homeरिपोर्टमीडियादिल्ली दंगों में गिरफ्तार मुस्लिम हीरो, प्रधानमंत्री कागजी शेर: द विनोद दुआ शो फैला...

दिल्ली दंगों में गिरफ्तार मुस्लिम हीरो, प्रधानमंत्री कागजी शेर: द विनोद दुआ शो फैला रहा फर्जी खबरें, FIR

नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में 'द विनोद दुआ शो' के माध्यम से फर्जी खबर फैलाने, अनर्गल बातों व फालतू के तर्कों को वीडियो के माध्यम से लाकर समाज में जहर फैलाने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि दुआ ने प्रधानमंत्री को 'कागजी शेर' बताया था।

पत्रकार विनोद दुआ पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। दुआ पर फर्जी न्यूज़ फैलाने और समाज में गड़बड़ी पैदा करने वाले बयान देने के आरोप हैं।

नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में ‘द विनोद दुआ शो’ के माध्यम से फर्जी खबर फैलाने, अनर्गल बातों व फालतू के तर्कों को वीडियो के माध्यम से लाकर समाज में जहर फैलाने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि दुआ ने प्रधानमंत्री को ‘कागजी शेर’ बताया था। उन्होंने एफआईआर को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

उन्होंने कहा है कि दुआ ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को गलत तरीके से पेश किया। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए झूठा आरोप लगाया।

नवीन ने आगे कहा कि दुआ ने दिल्ली दंगों को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया कृत्य करार दिया था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार और दिल्ली पुलिस की छवि को खराब करता है। साथ ही दुआ ने बीजेपी नेताओं पर दिल्ली दंगों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए दंगे की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित मुस्लिम नेता को हीरो बताया था।

अपने ऊपर दर्ज किए गए एफआईआर की जानकारी दुआ ने फेसबुक के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार विनोद दुआ पर आईपीसी की धारा 290 (अन्यथा दिए गए मामलों में सार्वजनिक उपद्रव के लिए सजा) और 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए अनुकूल बयान) और 505 (2) (विभिन्न समुदायों के बीच झूठे बयान, दुश्मनी, नफरत पैदा करने या बढ़ावा देन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिव इन में रहने वालों को करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नहीं करने पर होगी जेल, उत्तराखंड में 2024 के अंत तक लागू हो जाएगा...

उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को ऑनलाइन इसका रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

‘द वायर’ ने लोकसभा चुनाव में कम वोट पड़ने को लेकर चलाई झूठी स्टोरी, डाटा का किया हेरफेर, बताए गलत आँकड़े: जानें क्या है...

द वायर ने एक बार फिर लोकसभा चुनावों को लेकर एक फर्जी स्टोरी छापी है। वायर का दावा है कि 2019 के मुकाबले 2024 में 19 करोड़ वोट कम पड़े हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -