Homeदेश-समाजदिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ISIS आतंकी अबू युसूफ को दबोचा, IED और...

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ISIS आतंकी अबू युसूफ को दबोचा, IED और हथियार भी जब्त

आतंकी अबू युसूफ खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे आधी रात को 12 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विस्फोटक और पिस्टल जब्त होने से आशंका जताई जा रही है कि वो किसी बड़े हमले की फिराक में थे। बता दें कि राम मंदिर भूमिपूजन के बाद से ही कई राज्य अलर्ट पर हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। राष्ट्रीय राजधानी के रिंग रोड में हुए एक मुठभेड़ के बाद खूँखार वैश्विक आतंकी संगठन ISIS के आतंकी अबू युसूफ खान को शुक्रवार (अगस्त 21, 2020) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से खतरनाक ‘Improvised Explosive Devices (IEDs)’ भी जब्त किए गए हैं। अबू यूसुफ से पूछताछ जारी है।

ISIS आतंकी अबू युसूफ खान को दिल्ली के करोलबाग और धौलाकुआँ के बीच रिज रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस ने उस पिस्टल को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कर उसने गोली चलाई थी। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस और आतंकी के बीच कुछ देर तक शूटआउट भी चला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसकी पुष्टि की है।

डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी। आतंकी अबू युसूफ खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे आधी रात को 12 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विस्फोटक और पिस्टल जब्त होने से आशंका जताई जा रही है कि वो किसी बड़े हमले की फिराक में थे। बता दें कि राम मंदिर भूमिपूजन के बाद से ही कई राज्य अलर्ट पर हैं।

इससे पहले बेंगलुरु में खूँखार आतंकी संगठन ISIS के लिए काम करने वाले एक Ophthalmologist (नेत्र चिकित्सक) को गिरफ्तार किया गया था। उसे इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस से जुड़ाव के लिए गिरफ्तार किया गया गया था। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर का नाम अब्दुर रहमान (Abdur Rahman है, जो सफेद कॉलर में आतंकी बन कर बैठा हुआ था। वो बेंगलुरु के बसवनगुण्डी का रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे चीन-पाकिस्तान के CPEC को देगा मात, लुक-ईस्ट नीति को मिलेगी मजबूती: जानिए क्यों 24 साल में भी पूरा नहीं हो पाया ये...

इंडिया-म्यांमार-थाईलैंड (आईएमटी) प्रोजेक्ट सामरिक मोर्चे पर चीन के बहुप्रचारित सीपीईसी को सीधी और करारी टक्कर देने का दम रखता है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।
- विज्ञापन -